भभुआ, जनवरी 6 -- छात्रा के सम्मान में इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में समारोह आयोजित 100, 200, 400, 1800 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक मिला (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विद्यालय द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कुदरा के इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज की छात्रा तलत जहां ने पांच गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। उसकी इस जीत पर मंगलवार को कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। हिन्दी विभाग में सत्र 2024-28 की इस छात्रा ने 100, 200, 400, 1800 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता है। कॉलेज के सचिव संतोष कुमार ने तलत को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वह शिक्षा के साथ बेहतर बनने के लिए एक अच्छे माइंड सेट बनाने की आवश्यकता है, ताकि हम लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.