आरा, जनवरी 8 -- -सचिव पद को छोड़कर अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के सचिव पद के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ। सचिव पद के लिए गहमागहमी के बीच चुनाव हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 95 प्रतिशत शिक्षक वोटरों ने मतदान किया। सचिव पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में डॉ. आमिर महमूद विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निलाम्बुज सिंह को हराया। डॉ. आमिर महमूद को कुल 31 मत प्राप्त हुए, जबकि निलाम्बुज को 21 मत मिले। वहीं सचिव पद को छोड़कर अन्य सभी महत्वपूर्ण पदों पर प्रत्याशियों का चयन निर्विरोध संपन्न हुआ। इस तरह अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार एवं डॉ. ट्विंकल केसरी संयुक्त सचिव डॉ. किरण शर्मा, कोषाध्यक्...