आरा, जनवरी 9 -- -परीक्षा में शामिल होंगे 90 हजार परीक्षार्थी -चारों जिलों में बनाये गये हैं परीक्षा केंद्र आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सेमेस्टर वन सत्र 2025-29 की परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। आज शनिवार से स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा में करीब 90 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सामग्री भेज दी गई है। वहीं केंद्रों पर शुक्रवार को सीट प्लानिंग को अंतिम रूप दिया गया है। आरा मुख्यालय समेत भोजपुर के जगदीशपुर, पीरो अनुमंडल में कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में दस जनवरी से आगामी 17 जनवरी तक होगी। परीक्षा को लेकर चारों जिलों में केंद्र बनाये गये हैं। सबसे अधिक परीक्षा केंद्र रोहतास जिले में बनाये गये हैं। इस परीक्षा में कला, विज्ञा...