नैनीताल, दिसम्बर 20 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में वीकेंड में पर्यटकों की आमद बढ़ने से रौनक रही। नैनीताल व आसपास के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहे l सुबह से शाम तक शहर में 15 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। वीकेंड के चलते रविवार को नैनीताल व आसपास के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहे l पर्यटन स्थल स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटेनिकल गार्डन, वाटर फॉल, हनुमानगढ़ी और सरिताताल आदि पर्यटकों से गुलजार रहे। ठंड के बीच खिली धूप में सुबह से नौकायन का लुत्फ उठते नजर आए। नाव चालक समिति ने महासचिव नैन सिंह चौहान ने बताया कि वीकेंड से पहले शुक्रवार से ही पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया था। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते एक माह से नैनीताल में वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.