नैनीताल, नवम्बर 30 -- नैनीताल, संवाददाता। वीकेंड पर सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटकों से गुलजार रही। शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे, जिससे शहर और आसपास के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर खासा उत्साह देखा गया। वीकेंड पर पहुंचे पर्यटकों ने स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, वाटरफॉल, हनुमानगढ़ी और सरिताताल का आनंद लिया। मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों की चहल-पहल रही, जबकि नैनी झील में नौकाविहार करने वालों की भीड़ लगी रही। शाम को हनुमानगढ़ी में सूर्यास्त देखने के लिए भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। नैनीताल के अलावा पंगोट, मुक्तेश्वर, रामगढ़, भीमताल, सातताल, कैंची धाम और भवाली में भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों की आय में वृद्धि हुई है। होटल एसोसिएशन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.