नैनीताल, फरवरी 7 -- नैनीताल, संवाददाता। वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की आमद जारी है। शनिवार को शहर के सभी पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। पार्किंग स्थल भी पर्यटकों के वाहनों से फुल नजर आए।नैनीताल व आसपास के पर्यटन स्थल राजभवन, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, वाटर फॉल और हनुमानगढ़ी में पयर्टकों की भीड़ रही। शहर की सड़कों पर भी पर्यटकों के वाहन रेंगते दिखे। माल रोड, बारापत्थर, भवाली रोड में जाम की स्थिति बनी। जाम से निजात के लिए प्रशासन की ओर से पर्यटकों के वाहनों को रूसी बायपास से भेजा गया। शनिवार को चिड़ियाघर में 1262, बॉटेनिकल गार्डन में 462 और वुडलैंड वाटर फाल सरिताताल में 1175 पर्यटक पहुंचे। नाव चालक सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को नौकायन के लिए सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। बीते सप्ताह में ...