हापुड़, अगस्त 17 -- कृष्ण जन्माष्ठमी पर्व और वीकेंड के के कारण रविवार की शाम नेशनल हाईवे-09 पर यातायात व्यवस्था को बिगाड़ दिया। पर्व मनाकर लौट रहे परिवारों और पर्यटकों की भीड़ से गढ़ टोल प्लाजा के पास जाम की स्थिति बन गई। शाम करीब चार बजे शुरू हुआ यह जाम देर रात तक बना रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह से ही हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ था। गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट से गंगा स्नान कर लौटने वालों के साथ ही कृष्ण जन्माष्ठमी पर्व मनाकर अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे यात्रियों के कारण शाम होते-होते स्थिति और बिगड़ गई। जैसे ही वाहन टोल प्लाजा के पास पहुंचे, कतार लंबी होती चली गई और देखते ही देखते डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल यातायात को नियंत्रित करने की कोशिश की। कई जगहों पर वन-वे बना...