मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 31 -- कस्बे के वीएन पब्लिक स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास व उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में नन्हें मुन्हे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। वीएन पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों की भाईचारे से ओतप्रोत प्रस्तुति व भाईचारे और एकता के संदेश से भर दिया। इस दौरान नन्हें मुन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों,नृत्य,नाट्य प्रस्तुतियों व प्रेरणादायक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता,इस्लामिक प्रोजेक्ट प्रतियोगिता,राखी,प्रतियोगिता,लेमन रेस 100 मीटर दौड़,लोंग जंप एवं हाई जंप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन ने ट्रॉफी,मैडल व प्रशस्ति पत्र व पुरस्का...