गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर। शिवम सिंह मुख्यमंत्री सहित अन्य वीआईपी की सुरक्षा में हाल ही में सामने आई चूक को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब वीआईपी सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए पुलिस की विशेष टीम तैयार की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस विशेष टीम को अत्याधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो इसी महीने मेघालय में आयोजित होगा। जानकारी के मुताबिक, वीआईपी सुरक्षा में अब किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए एडिशनल एसपी स्तर से लेकर दरोग़ा (उप निरीक्षक) स्तर तक के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित पुलिसकर्मियों को विशेष सुरक्षा मानकों, वीआईपी मूवमेंट, काफिले की व्यवस्था, खतरे की पहचान, भीड़ नियंत्रण और आपातस्थिति से निपटने का गहन प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.