देवघर, फरवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर के वीआईपी चौक के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवारों की जान बच गई, हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। कार सवार तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। टक्कर के बाद कार का शीशा, बोनट और अन्य हिस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.