सिमडेगा, जनवरी 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चल रहे सुपर लीग टूर्नामेंट डिविजन बी में दसवें दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच पायवोट क्रिकेट क्लब और वीआइपी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वीआईपी क्रिकेट क्लब ने 26 ओवर में 10 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए पायवोट क्रिकेट क्लब 22.3 ओवर में 134 रन ही बना सकी। वहीं दूसरा मैच एनजी क्रिकेट क्लब और यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एनजी क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 136 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए यंग स्टार क्रिकेट क्लब 21 ओवर में 87 रन बना पाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.