हरिद्वार, फरवरी 21 -- हरिद्वार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वीआईपी कार्यक्रम के चलते शहर की मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। प्रेमनगर फ्लाईओवर से शंकराचार्य चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अचानक बढ़े ट्रैफिक दबाव के कारण हाईवे और सर्विस लेन पर करीब 25 मिनट तक रेंग-रेंग कर वाहन चलते रहे। प्रेमनगर फ्लाईओवर के नीचे से शंकराचार्य चौक तक लगातार जाम की स्थिति बनी रही। कुमाऊं की ओर जाने वाले चंडी देवी पुल के पास सर्विस लेन और आयरिस पुल फ्लाईओवर पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। शंकराचार्य चौक पर कनखल से आने वाले मार्ग पर अतिरिक्त दबाव के चलते यातायात प्रभावित रहा। इससे बाजार और अन्य कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चरणबद्ध तरीके से वाहनों को निकाला। सीओ ट्रैफिक व...