मेरठ, जनवरी 1 -- दौराला। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल प्रखंड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर दौराला तिरंगा चौराहा पर बांग्लादेश का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की युनुस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार की दौराला बाजार में शव यात्रा निकालकर दौराला तिरंगा चौराहे पर पुतले में आग लगाई। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष चौधरी अमन सिंह ने कहा कि भारत सरकार को हिंदु की सुरक्षा और सम्मान के लिए बांग्लादेश को अल्टीमेटम देना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि बांग्लादेश की घटनाओं से हमारे धैर्य का बांध टूट गया है। इस दौरान पुरूषोत्तम उपाध्याय, मनिंदर विहान, अनुज राठी, अर्जुन सोम, जि...