जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- विहिप नेता अरुण सिंह को जान मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को लिखित आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की शिकायत लेकर मंगलवार को सांसद विद्युत वरण महतो उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिले। उन्होंने आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। उपायुक्त ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है। दुर्गा पूजा के दौरान आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाये जाने का विरोध विहिप के सिंहभूम विभाग मंत्री नेता अरुण सिंह ने किया था। इसके बाद उन्हें जान मारने की धमकी मिली थी। सांसद ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर का माहौल ख़राब करने के उद्देश्य से उक्त पोस्टर को लगाया गया था। उस पर अरुण सिंह ने आपत्ति जताई थी और जिला प्रशासन के सहयोग से उसे उतरवाया था। माहौल खराब न हो, इस उद्देश्य से विहिप के कार्यकर्ता शांत रहे। उन्होंने कहा कि अब दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.