अमरोहा, अक्टूबर 2 -- नगर के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला शक्ति को संगठित करने संग उनके योगदान पर चर्चा हुई। पूजन के उपरांत दुर्गा वाहिनी ने पथ संचलन निकाला। कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, मोहल्ला सोसायटी व नुक्कड़ शिव मंदिर मार्ग से होकर पथ संचलन गुजरा। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। संगठन की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रीता त्यागी ने कहा कि मातृ शक्ति समाज की असली धुरी है। जब-जब नारी शक्ति ने संकल्प लिया है, तब-तब समाज ने नई दिशा पाई है। इस दौरान नगर पंचायत सैदनगली की अध्यक्षा अनुकृति चौधरी, विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, बजरंग दल के प्रांत गोरक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत, अपराजिता क्लब की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.