बागपत, अक्टूबर 2 -- कस्बे में बुधवार को दुर्गा वाहिनी की वीरांगनाओं ने पैदल मार्च निकाला। भ्रमण पश्चात आयोजित सभा में वक्ताओं ने बेटियों की सुरक्षा पर विचार रखे। विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गा वाहिनी ने बुधवार को कस्बे में पद संचलन किया। कस्बे के मुख्य मार्गो पर गुजरने के दौरान महिलाओं ने उन पर पुष्प वर्षा भी की। मार्ग में दुर्गा वाहिनी की स्वयं सेविकाओं ने लाठी संचालन का प्रदर्शन भी किया। इसके बाद सभी विद्या भवन स्कूल के प्रांगण में एकत्र हुए। वहां सभा दुर्गा चालीसा के पाठ से प्रारम्भ हुई। मुख्य अतिथि रेसलर प्रियांशी आर्य रही। मुख्य वक्ता काजल ने कहा कि दुर्गावाहिनी से जुड कर हिन्दू बेटी खुद सक्षम बने। संचालन विभाग सह संयोजिका अन्नू पंवार ने किया। अध्यक्षता पारुल ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप निशा ,रेखा, लक्ष्मी, बबीता, बीना, शुभि, परी, ख...