लोहरदगा, फरवरी 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद लोहरदगा के नवमनोनित अध्यक्ष रितेश कुमार को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु सहित सनातन समाज के कई लोगों ने सम्मानित किया। भाजपा जिला युवा मोर्चा के वाल्मीकि साहू, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष मिथुन तमेड़ा ने रितेश कुमार को अंगवस्त्र देकर बधाई दी। युवा नेताओं ने आशा जतायी कि रितेश कुमार के विहिप अध्यक्ष बनने पर पूरे जिले में सनातन समाज एकसूत्र में बंधेगा और सनातन एकता को मजबूती मिलेगी। रितेश कुमार समाज हित में काम करते रहने वाले एक सशक्त व कर्तव्यपरायण व्यक्तित्व के धनी हैं। पूरे समर्पण के साथ जिले में सम्पूर्ण सनातन समाज को एकजुट कर समाज, देश, धर्म और संस्कृति के लिए बेहतर कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.