बलिया, फरवरी 19 -- बलिया। विश्व में हिंदू चेतना को प्रेरित करने वाले अंतराष्ट्रीय संगठन विश्व हिन्दू परिषद के धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान के दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे गोरक्ष प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री दीपेश ने धर्म रक्षा समर्पण कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। गुरुवार को रेवती प्रखंड में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद प्रांत संगठन मंत्री हनुमानगंज होते हुए अपने अगले प्रवास की ओर प्रस्थान किए। समर्पण कार्यक्रम के पहले दिन बुधवार को संगठन मंत्री के देख-रेख में जिले के पदाधिकारियों एवं नगर में रहने वाले व्यापारियों का धर्म रक्षा निधि समर्पण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने बताया कि जिले के प्रत्येक ग्राम तक पहुंचकर धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्...