बलिया, दिसम्बर 27 -- बलिया। विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा दल की बैठक संगठन के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे के आवास पर शनिवार को हुई। शुभारंभ प्रभु श्रीराम एवं भारता माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया गया। बैठक में गौरक्षा एवं गोवंश संरक्षण पर विस्तार से चर्चाकी गई। मुख्य अतिथि विहिप गौ रक्षा विभाग के केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र लांबा ने गाय और उनसे प्राप्त होने वाले उत्पादों का लाभ बताया और कहा कि गोवंश हम सभी के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। गाय के दूध की तुलना स्वामी विवेकानंद ने अमृत से की थी। गाय का दूध सुपाच्य एवं स्वास्थ्यवर्धक होता है इसलिए छोटे बच्चों को गाय का ही दूध पिलाया जाता है। बताया कि वर्तमान में तो गौमूत्र से कई प्रकार की दवाइयां बनाई जा रही है। गाय के गोबर का प्रयोग जैविक खाद स्वरूप किया जा रहा है। विहिप प्रांत ...