गोरखपुर, जुलाई 5 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद प्रचार विभाग की कार्य योजना को लेकर एक दिवसीय प्रांत स्तरीय बैठक रविवार तारामंडल रोड स्थित शिव शक्ति लॉन में होगी। रविवार की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाली बैठक में संगठन की प्रचार योजनाओं की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों के संचालन की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रचार प्रमुख विजय शंकर तिवारी और प्रांत संगठन मंत्री राजेश उपस्थित रहेंगे। विहिप की इस बैठक में प्रांत स्तर के प्रचार प्रमुख, विभाग प्रमुख, जिला एवं नगर प्रचार विभाग से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.