बलिया, मार्च 22 -- बलिया, संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद की टोली व सभी आयामों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हुई। इसमें प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने सभी को दायित्व बोध कराते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। हिन्दू जनमानस के कल्याण के लिए चलने वाले धर्म रक्षा निधि अभियान पर भी चर्चा की। विहिप के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने कहा कि संगठन ने बीते 60 वर्षों में अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहा है। हिन्दू समाज को सुदृढ़ करते हुए उसे सक्षम बनाने के लिए गांवों में ग्राम इकाई का विस्तार व सेवा कार्य करते हुए युवाओं व किसानों को शारीरिक तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगाI बैठक में जिला मंत्री भानू तिवारी, कार्याध्यक्ष कृष्णा शाह, विभाग मंत्री विवेकानंद पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, अर्जुन गुप्त, वीणा शु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.