अलीगढ़, मार्च 17 -- फोटो.. अलीगढ़। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के प्रताप, राजा महेंद्र प्रताप, हरिदास प्रखंड में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। विश्व कल्याण के लिए हवन एवं समरसता भोज का आयोजन भी किया गया। कृष्णापुरी मठिया के एक लॉज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग मंत्री मुकेश राजपूत ने किया। संचालन बजरंगदल सुरक्षा प्रमुख देव सोनी ने किया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत एवं विभिन्न समुदाय की छोटी-छोटी बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं विहिप विभाग मंत्री मुकेश राजपूत ने कहा कि होली रंग, उमंग, प्रेम, उल्लास और सामाजिक समरसता का महापर्व है। राजा महेंद्र प्रताप प्रखंड में मंत्री दिनेश बघेल व प्रखंड अध्यक्ष चरन सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह हुआ। जिसमें होली के लोकगीत आज बिरज में होली रे, कान्हा तोहे प्रेम का रंग लगाऊं रे...