गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले गोरखपुर में दिसंबर 2026 तक करीब 6.72 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य शासन-प्रशासन ने तय किया है। हालांकि अब तक 2,97,577 महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा चुका है, जबकि 3,74,770 महिलाओं को अभी जोड़ना बाकी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों को निर्देश है कि दिसंबर 2026 तक निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए। लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) जुट गया है। डीएमएम, एडीओ, सप्लाई इंस्पेक्टर, कोटेदार, एपीओ (मनरेगा), रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, बीएमएम, पंचायत एवं समूह सखी को समूह गठन के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर गांव में महिलाओं को जोड़ने का कार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.