सीवान, जून 28 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूबे के नालंदा में 29 जून को बहुजन संकल्प सभा महारैली के बाद सारण प्रमंडल के छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में लोजपा रॉ का प्रमंडलीय नवसंकल्प महासभा रैली 6 जुलाई को होगी। नवसंकल्प महासभा रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार फर्स्ट बिहारी फस्ट के अपने विजन के जरिए बिहारियों को एक मंच पर आने का आहृान करेंगे। आईबी में लोजपा रॉ के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान व अनुपम कुमार पासवान ने प्रेसवार्ता में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान ने कहा कि चिराग पासवान शिक्षित व विकसित बिहार के लिए काम कर रहे हैं। बिहारियों से उनका विशेष लगाव शुरू से रहा है। नवसंकल्प महासभा रैली में भी इस बात को प्रमुखता से उठाया जायेगा। प्रदेश प्रवक्ता अनुपम कुमार पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.