बगहा, जून 11 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। विधानसभा आम चुनाव की तैयारी को लेकर डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने विभिन्न कोषांग का गठन किया है। गठित कोषांगो में वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी व सहयोगी पदाधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिसके तहत कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविंद्र व नोडल पदाधिकारी जिला स्थापना उप समाहर्ता बनाये गये हैं। प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविंद्र, नोडल पदाधिकारी डीईओ को बनाया गया है। सामग्री कोषांग के वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त सुमित कुमार को बनाया गया है। इसके अलावे परिवहन कोषांग में वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण एवं प्रभारी पदाधिकारी के रुप में जिला परिवहन पदाधिकारी को रखा गया है। ईवीएम, वीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.