पूर्णिया, अगस्त 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारी में जुट गया है। खासकर चुनाव को प्रभावित करने वालों गुंडों एवं असमाजिक तत्वों की निगरानी कड़ी कर दी गई है। बेल पर जेल से बाहर निकले बदमाशों पर पुलिस की खास निगाह है। यही कारण दो- तीन महीने पहले शुरू हुए थानों में साप्ताहिक गुंडा परेड को सख्ती से लागू कर दिया गया है। औसतन दस से अधिक गंभीर खासकर सम्पत्ति मूलक अपराध के आरोपितों की हर थाना में परेड करवाई जा रही है। इतना ही नहीं इन आरोपियों के सत्यापन के लिए पुलिस उनके घरों तक पहुंच रही है। इसका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ा है। जिले में आए दिन राहजनी की घटना में अप्रत्याशित कमी दर्ज की जा रही है। गुंडा परेड के अलावा पुलिस की नजर जिले में आर्म्स बरामदगी पर भी है। इस मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.