बेगुसराय, मार्च 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता। जदयू की प्रखण्ड स्तरीय बैठक नावकोठी मंगलवार को हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने की। बैठक में विभिन्न वार्डो में जदयू की सांगठनिक मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जदयू के जिला प्रभारी डॉ. रामप्रवेश पासवान ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बखरी से एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी। उन्होंने उपस्थित जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 2005 के बाद बिहार में किये गये विकासात्मक कार्यों को जन-जन तक कार्यकर्ता पहुंचायें व बखरी विधानसभा से एनडीए गठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाकर एनडीए का झंडा गाड़ने का काम करें। जदयू जिला महासचिव हरिनंदन कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.