मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- औराई, एसं। मंत्री रमा निषाद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शिविर लगाकर समस्याएं सुनी जाएंगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है। औराई के विकास के लिए तत्पर हूं। महिलाओं की टोली से मिलकर अपना नंबर देते हुए कई सुझाव मांगे। वे शनिवार को बभनगामा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा का श्रवण करने के बाद कार्यक्रम में बोल रही थीं। आयोजन समिति के भोला ठाकुर व उनके परिवार ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर आदर्श कुमार, रोशन शर्मा, गुड्डू साह, मुन्ना चौधरी, कमलेश सहनी, नुनू सहनी आदि थे। इधर, राजखंड निवासी मृतक अमोद कुमार के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.