लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- अपना दल (एस) की गोला विधानसभा की समीक्षा बैठक विधानसभा अध्यक्ष विकास वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और गोला विधानसभा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार विधानसभा को चार जोनों में विभाजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सहमति से निम्नलिखित जोन अध्यक्ष घोषित किए गए। बिजुआ जोन अध्यक्ष तेजपाल वर्मा, अलीगंज जोन अध्यक्ष आशीष वर्मा,अमीन नगर जोन अध्यक्ष विमलेश कुमार पासी, ममरी जोन अध्यक्ष मनीष वर्मा को बनाया गया है। मुख्य अतिथि ने बताया कि प्रत्येक जोन अध्यक्ष को लगभग 100 बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत ...