पटना, जनवरी 4 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि मोदीजी न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी भी थे। वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने बिहार की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योजनाबद्ध प्रयासों से राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचों के विकास को नई दिशा मिली। उनका राजनीतिक जीवन स्वच्छता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उनके विचार, कार्य और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...