बोकारो, जून 4 -- गोमिया, प्रतिनिधि। ललपनिया स्थित टीटीपीएस से जुड़े विस्थापितों की समस्याओं को लेकर विस्थापित संघर्ष समिति टीटीपीएस ललपनिया का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को तेनुघाट स्थित बेरमो अनुमंडल कार्यालय पहुंचा और एसडीओ मुकेश मछुवा से मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल ने डुमरी बिहार स्टेशन से टीटीपीएस ललपनिया तक हुए रेल पथ निर्माण में प्रभावित हुए विस्थापितों के मुद्दे पर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर, विस्थापित संघर्ष समिति टीटीपीएस ललपनिया के सचिव सह किसान नेता श्याम सुंदर महतो, विस्थापित संघर्ष समिति गोमिया के सचिव सह सीटू राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार तथा विस्थापित नेता लखन महतो शामिल थे। प्रतिनिधियों ने बताया कि इस रेल पथ निर्माण के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित की गई, लेकिन आज त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.