कोडरमा, मार्च 4 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि डीवीसी विस्थापित संघर्ष समिति का अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर उरवां में करीब 25 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना को लेकर सोमवार की शाम डीवीसी के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व समिति के लोगों के साथ वार्ता हुई। वार्ता करीब आठ बजे तक चली। इसमें डीवीसी केटीपीएस के चीफ इंजीनियर, चंदवारा सीओ अशोक कुमार भारती मुख्य रूप से उपस्थित थे। वार्ता सकारात्मक हुई। संभवत: बुधवार को धरना समाप्त हो जायेगी। इस संबंध में सीओ अशोक कुमार भारती ने बताया कि वार्ता सफल रहा और कई मांगों पर दोनों पक्षों से सहमति बन गई है, जिसका प्रोसेंडिंग किया जा रहा है। बुधवार को सहमति पत्र को डीवीसी के पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में धरनास्थल पर लोगों को पढ़कर सुनाया जायेगा, जिसके उपरांत धरना को समाप्त कराया जायेगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.