बोकारो, अप्रैल 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष पवन झा ने बयान जारी कर अप्रेटिंसशीप पास विस्थापितों को ठेका श्रमिक के रुप में बहाल करने पर बीएसएल प्रबंधन व स्थानीय जन प्रतिनिधियों के उपर भी तीव्र आक्रोश दिखाया है। एक तरफ अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे विस्थापितों के उपर लाठी चार्ज कराने वाली प्रबंधन, डेढ़ हजार अप्रेंटिस पास विस्थापितों को घर बैठाए हुए है तो दूसरी तरफ यही प्रबंधन विस्थापितो के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज करा रही है। इधर सांसद, विधायक सभी घड़ियाली आँसू बहा रहे हैं। एक जान की कीमत 50 लाख रुपया लगाई जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शीघ्र ही इस्पात मंत्री व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से मिल कर विस्थापितों, बीएसएल कर्मचारियों, ठेका मजदूरों, मृत कर्मचारियों के आश्रितों के मुद्दों को उनके समक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.