बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने विस्थापित अप्रेंटिसशिप आंदोलनकारी कार्यकर्ता पर प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर किए गए लाठीचार्ज का घोर निंदा की है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से आंदोलन कर रहे अप्रेंटिसशिप विस्थापित आंदोलनकारियों कार्यकर्ता को दौड़ा कर पीटा गया। लाठी चार्ज में विस्थापित गांव शिबू टांड़ निवासी प्रेम महतो को सीआईएसएफ की लाठी चार्ज से मौत हो गई । कुछ आंदोलनकारी गंभीर रूप से घायल है । इस घटना की घोर निंदा करते हुए सेल प्रबंधन के अधिकारियों को जिम्मेवार मानते हैं। सभी विस्थापित अप्रेंटिसशिप कार्यकर्ताओं के नियोजन की मांग को समर्थन करते हुए सभी 1500 अप्रेंटिसशिप नौजवान कार्यकर्ताओं का एक मुश्त बोकारो स्टील प्लांट में स्थाई नियोजन करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.