धनबाद, अप्रैल 13 -- पंचेत, प्रतिनिधि। पंचेत डैम के सैकड़ों विस्थापितों व उनके हजारों आश्रित परिवार के हितों की अनदेखी करना भावी योजना के लिए वाधक बना हुआ है। उक्त बातें कांग्रेस सह इंटक के वरिष्ठ नेता सुधांशु शेखर झा ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि पंचेत जलाशय के आसपास बसे गांवों के हजारों विस्थापित ग्रामीण भोले-भाले हैं। उन्होंने देश की तरक्की व पंचेत हाईडल पावर स्टेशन की स्थापना के लिए अपनी र्कुबानी दी है। तभी पंचेत-मैथन हाईडल पावर स्टेशन की स्थापना देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने किया। उन्होंने पंचेत हाईडल पावर स्टेशन का उद्घाटन स्वंय खड़े रहकर आदिवासी महिला बुधनी मंझियान के हाथों कराया था। अफसोस की बात है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरु पर विस्थापितों के रहे अगाध श्रद्धा और विश्वास को डीवीसी छलने का काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.