हल्द्वानी, मार्च 19 -- - विस्थापित होने वाले परिवारों के पशुओं के लिए प्राग फार्म में 3.04 एकड़ में बनेगा चारागाह - नए गांव के पास 9.23 एकड़ क्षेत्र में ग्रीन एरिया बनाया जाना है प्रस्तावित - बांध प्रभावित ग्रामीणों के साथ ही मवेशियों का भी होना है पुनर्वास हल्द्वानी। जमरानी बांध क्षेत्र से विस्थापित होने लोगों के मवेशियों को भी नए गांव में अपने पुराने साथियों का साथ मिलेगा। इसके लिए विस्थापितों के पुनर्वास के लिए चिह्नित प्राग फार्म में 3.04 एकड़ में सामूहिक चारागाह बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त यहां 9.23 एकड़ क्षेत्रफल में पौधों का रोपण कर ग्रीन एरिया बनाने के मास्टर प्लान में जगह निर्धारित कर दी गई है। जिससे अपने मूल निवास से विस्थापित होने वाले मवेशियों की हर दिन यहां भी मुलाकात होती रहेगी। पेयजल और सिंचाई की जरूरत को पूरा करने के लिए गौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.