धनबाद, सितम्बर 13 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। गोल्डेन पहाड़ी के लोगों के विस्थापन को लेकर शुक्रवार को जनता मजदूर संघ और नॉर्थ तिसरा प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। जमसं के महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को विस्थापन नीति के तहत विस्थापित किया जाये। किसी से साथ भेदभाव नहीं होनी चाहिए। जिस पर प्रबंधन ने कहा कि विस्थापन नीति के तहत लोगों का विस्थापन किया जा रहा है। भेदभाव वालीं बात नहीं है। जैसे सर्वे हो रहा है। वैसे वैसे लोगों को विस्थापित किया जा रहा है। मौके पर जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह,आलोक राज़,अजय सिंह,अनुज,अनिमेष सिंह ,दीपक चौहान,राजा गुप्ता आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.