पटना, जनवरी 6 -- पटना जिले के खगौल नगर परिषद का विस्तार करते हुए इसके वार्डों का पुनर्गठन किया जाएगा। इसको लेकर एक जनवरी से प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बताया कि 15 जनवरी तक वार्डों के परिसीमन और गठन की प्रक्रिया चलेगी। 16 को गठित वार्डों का प्रारूप प्रकाशित होगा। इसके बाद 16 जनवरी से तीन फरवरी तक दावा-आपत्तियां ली जाएंगी। दावा-आपत्तियों का सात फरवरी तक निष्पादन किया जाएगा। 25 फरवरी तक अंतिम रूप से गठित वार्डों का जिला गजट में प्रकाशन होगा। आयोग के उप सचिव ने बताया कि दावा आपत्ति ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों माध्यम से ली जाएगी। ऑफलाइन जिला निर्वाचन कार्यालय या दानापुर एसडीओ कार्यालय में आवेदन जमा होगा, जबकि ऑनलाइन दावा आपत्ति आयोग की आधिकारक वेबसाइट पर दर्ज कराई जा सकेगी। टोल फ्री नंबर 18003457243 पर कॉल कर वार्...