दरभंगा, दिसम्बर 18 -- दरभंगा/हनुमाननगर। बिशनपुर थाना क्षेत्र के बिसौल में फंदे पर लटककर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह उसके कमरे में उसका शव बिजली की तार के सहारे पंखे के सहारे लटका पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जब्त कर डीएमसीएच में उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान स्व. टुनटुन सहनी के पुत्र बिरजू कुमार (26) के रूप में की गई। मृतक के चाचा शंकर सहनी और दोस्त मंदन कुमार ने बताया कि घर में बिरजू के साथ केवल उसकी मां रह रही थीं। बुधवार की सुबह कमरे में जाने पर उसकी मां ने उसका शव लटका हुआ पाया। शोर मचाने पर लोग वहां जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि बिरजू ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की तैयारी में लगा था। वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। पुलिस उसका मोबाइल खंगाल रही है। वहीं, विसौल के ही उमेश शर्मा क...