सीतापुर, अक्टूबर 4 -- तंबौर, संवाददाता। लहरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम विसर्जन में गए दो बच्चों के ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। घटना में एक बच्चा मौके पर ही खत्म हो गया, वहीं दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजन बदहवास हो गए और उनका रो रोकर बुरा हाल है। तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम समौदी डीह निवासी कपिल की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ गांव से ही ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर मूर्ति विसर्जन करने पड़ोस के रतौली डीह घाट पर गई थी। वापसी के दौरान बारिश होने पर सभी लोग ट्रैक्टर के किनारे बैठ गए। आरोप है कि बारिश बंद होने के बाद ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चला दिया, जिसमें अचानक झटका लगने से दो बच्चे रितिक उम्र सात वर्ष और सक्षी उम्र चार वर्ष पहिए के नीचे आ गए। जिसमें सक्षी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.