आरा, जनवरी 27 -- आरा, हि.सं.। बड़हरा थाना क्षेत्र के शालिग्राम सिंह के टोला गांव में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान डांस करने के विवाद में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में शालिग्राम सिंह के टोला गांव निवासी 60 वर्षीय कामेश्वर राय, उनके पुत्र रंजीत कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं। रंजीत कुमार ने बताया कि वह सोमवार की शाम खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में गांव के ही गोपी यादव सहित कुछ लोग मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। सभी डीजे के धुन पर नाच रहे थे। उसे भी रोक कर डांस करने का दबाव दिया जाने लगा। उसने मना किया, तो गोपी यादव की ओर से अन्य लोगों के साथ उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। पिता कामेश्वर राय और भाई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.