सीवान, अक्टूबर 6 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र में नवरात्रि पूजा के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला जारी है। शनिवार की देर शाम गंगपुर सिसवन के गोला बाजार के दुर्गा प्रतिमा के साथ ही दर्जनों प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन जुलूस भी निकल गया। जुलूस के दौरान युवकों ने कई करतब दिखाए। युवकों ने पारंपरिक गदका खेल कर परंपराओं को जीवंत किया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान राधा कृष्ण, राम जानकी लक्ष्मण हनुमान की प्रतिमाओं का भी विसर्जन धूमधाम से किया गया। विसर्जन के दौरान पुलिस बल तैनात रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.