देवघर, अक्टूबर 9 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के सलौनाटांड़ में दुर्गा मां की प्रतिमा विसर्जन के दिन भीषण मारपीट और घर घुसकर हमला करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़ित संतोष महथा, पिता- राधेश्याम महथा ने चार आरोपियों को नामजद किया है। जिक्र है कि 5 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह दुर्गा मां के विसर्जन कार्यक्रम में शामिल था। विसर्जन समिति सदस्य होने के नाते सड़क पर भीड़ नियंत्रित कर रहा था, तभी मिट्टू महथा, पिता नकुल महथा ने उसके साथ बिना कारण मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। उसके बाद संतोष महथा अपने घर लौट गया, लेकिन मामला नहीं रुका। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही मिट्ट़ू महथा ने परिजनों के साथ घर घुसकर मारपीट कर गंभीर रुप से घायल ककर दिया। बीच- बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.