भदोही, फरवरी 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बरजी गांव निवासी 77 वर्षीय बिष्णु हरि उपाध्याय की सोनभद्र में शनिवार की रात सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। रविवार को जानकारी के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। उनकी गांव में किसी से अदावत नहीं थी। गांव में मातम छा गया। घर पर बड़े भाई गोविंद हरि उपाध्याय मौजूद थे। वे छोटे भाई की मौत से मर्माहत दिखे। बताया कि आठ भाइयों में विष्णु तीसरे नंबर पर रहे थे। वर्ष 1996 से ओबरा में रह कर क्रेसर प्लांट का काम देखते थे। आठ भाइयों में गोविंद परिवार के साथ घर पर रहते हैं। अन्य भाई एवं उनके परिवार के लोग अलग-अलग स्थान पर रह कर सर्विस अथवा कारोबार करते हैं। गांव में खेती बारी का काम संयुक्त रुप होता है। बड़े भाई ने बताया कि शिवरात्रि पर गया का होम तथा भंडारा का आयोजन होना था। उस दिन पूरे परिवार के ...