मुंगेर, फरवरी 20 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के रामेश्वरम धाम, जसीडीह में आयोजित विष्णु महायज्ञ के तहत नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरूआत गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में हुई। पहले दिन अयोध्या से आयी कथावाचिका इंदुमति ने रामचरितमानस के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामकथा केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। श्रीराम का आदर्श चरित्र हमें सत्य, त्याग, मर्यादा और कर्तव्यपरायणता का संदेश देता है। रामचरितमानस का नियमित श्रवण मन को शांति और समाज को सद्भाव की दिशा देता है। यज्ञाचार्य डॉ. माधव मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की विधिवत शुरूआत कराई। उन्होंने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन हवन, पूजन, रामकथा एवं धार्मिक प्रवचन होंगे, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.