शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- खुटार, संवाददाता। क्षेत्र के गांव हरनहाई में आयोजित विष्णु महायज्ञ के चतुर्थ दिवस शुक्रवार को कथा का आयोजन हुआ। शाहजहांपुर से आए कथावाचक आशीष दीक्षित ने राम वनवास प्रसंग का विस्तार से वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि अयोध्या नरेश दशरथ ने राम के राज्याभिषेक की तैयारी की थी, लेकिन कैकेयी के वरदान मांगने से परिस्थितियां बदल गईं। राम ने पिता की आज्ञा को सर्वोपरि मानते हुए 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया। माता सीता और भाई लक्ष्मण भी उनके साथ वन को प्रस्थान कर गए।कथा के दौरान पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा। अंत में श्रद्धालुओं ने कथावाचक का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शोभित कुमार, अनुज गुप्ता, श्याम पाल सिंह, अश्विनी कुमार, इंद्रजीत शर्मा, अमन भारती सिंह, केशव सिंह,अक्षय गुप्ता,विमले...