कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपनघाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरा होने पर प्रार्थना सभा में पूरे वंदेमातरम गीत का गायन किया गया। प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ओझा ने कहा कि वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत का इतिहास भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जुड़ा हुआ है। बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत सबसे पहले उनके उपन्यास ''आनन्दमठ'' में प्रकाशित हुआ था। प्रधानाचार्य ने बताया कि गीत की रचना 1870 के दशक में हुई थी और यह 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में पहली बार गाया गया था। वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय ने बताया कि वंदेमातरम गीत राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है और इससे भारत माता का वंदन किया गया है। सभी को ये पूरा गीत याद रखना चाहिए। जैसे जन गण मन राष्ट्र गान है उसी तर...