गया, मई 31 -- कांग्रेस और बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय संघर्ष समिति की ओर से दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के समक्ष जन आक्रोश चौपाल का आयोजन किया गया। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय का नामकरण विष्णु बुद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय करने, परिसर में केंद्रीय विद्यालय, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल व इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मांग दोहरायी गई। वक्ताओं ने कहा कि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिलान्यास के समय ही तत्कालीन कुलाधिपति सह लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने केंद्रीय विद्यालय, मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। लेकिन, 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होने से मध्य-दक्षिण बिहार के जनमानस में आक्रोश है। विष्णु और बुद्ध की धरती पर स्थापित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय का नामकरण विष्...