मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- रामलीला मैदान लाइनपार में चल रही राम लीला में शुक्रवार को नारद मोह, राम जन्म और सीता जन्म का मंचन किया गया। कलाकारों के मार्मिक मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला का आरंभ गणेश वंदना एवं मां सरस्वती के आह्वान से किया गया। दर्शाया गया कि नारद जी भ्रमण कर रहे होते हैं। तभी उन्हें पता चलता है कि विश्व मोहिनी का स्वयंवर होने वाला है। यह भगवान विष्णु के पास जाकर उनका स्वरूप मांगते हैं। भगवान समझ गए कि नारद मोह माया में फंस गए। उन्होंने नारद को बंदर का रूप दे दिया और स्वयं भी स्वयंवर में पहुंच गए। स्वयंवर में विश्व मोहिनी ने भगवान विष्णु के गले में वरमाला डाल दी। इससे नारद की जग हंसाई हुई। उन्होंने भगवान विष्णु को पृथ्वी पर भटकने का श्राप दे दिया। उधर राजा दशरथ दरबार में बैठे अपने बेटा न होने पर उत्तराधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.