हरिद्वार, जून 19 -- नगर निगम की ओर से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में विकसित किए गए महिला पिंक वेंडिंग जोन के पुनः संचालन की दिशा में तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में नगर निगम प्रशासन एवं प्रशासन की कमेटी ने स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। टीम ने विष्णु घाट के निकट ही दो जगह को पिंक वेंडिंग जोन के लिए चिन्हित किया है। अधिकारियों ने बताया जल्द ही चिन्हित स्थान पर पिंक वेंडिंग जोन को स्थापित किया जायेगा। रोड़ी बेलवाला में लघु व्यापारी महिलाओं के लिए राज्य का पहला पिंक वेंडिंग जोन स्थापित किया गया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद इसको अन्य स्थान पर स्थानान्तरित कर दिया गया। लेकिन दुकानों को जिस स्थान पर स्थानान्तरित किया गया था उसको लेकर काफी विरोध था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...